सरकार का मेथनॉल अर्थव्यवस्था को दो लाख करोड़ रुपये पर ले जाने का लक्ष्य : गडकरी

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार मौजूदा 11,000 करोड़ रुपये की मेथनॉल अर्थव्यवस्था को अगले पांच साल में दो लाख करोड़ रुपये करना चाहती है। इसके माध्यम से सरकार का लक्ष्य स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देना और कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता को कम करना है। गडकरी ने यहां इलेक्ट्रिक एक्सपो का उद्घाटन करते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन के विनिर्माता चीन से सस्ते कलपुर्जों का आयात कर अपनी गुणवत्ता से खिलवाड़ नहीं करें। उन्होंने कहा, ‘‘देश में अब बिजली का अधिशेष है और हमारे पास कोयला एवं सौर

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2ScQARz
Previous Post
Next Post
Related Posts