नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) देश में पाम तेल की आवक बढ़ने से दिल्ली थोक तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को देशी तेल तिलहनों पर दबाव बना रहा तथा अधिकांश खाद्य तेलों के भाव लगभग अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुए। बाजार सूत्रों ने कहा कि स्थानीय मांग कमजोर होने से सरसों दाना के भाव 20 रुपये की गिरावट के साथ 4,060 - 4,110 रुपये प्रति क्चिन्टल पर बंद हुए। अन्य सभी खाद्य एवं अखाद्य तेलों के थोक भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। शुक्रवार को बंद भाव (प्रति क्विन्टल) इस प्रकार रहे... सरसों बीज-
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2A9bjPg