उद्योग ने विभिन्न वस्तुओं पर जीएसटी की दर में कटौती का स्वागत किया

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (भाषा)उद्योग जगत ने 23 प्रकार के उत्पादों पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के दर में कटौती का रविवार का स्वागत किया। उन्होंने जीएसटी की दर में धीरे-धीरे कटौती के जीएसटी परिषद के फैसले को व्यावहारिक करार दिया। उन्होंने कहा कि इससे मांग बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के अध्यक्ष संदीप सोमानी ने परिषद के शनिवार के फैसले पर कहा, “राजस्व की वसूली एवं परिस्थितियों को देखते हुए दर में धीरे-धीरे कमी करने का जीएसटी परिषद का रुख अधिक व्यावहारिक प्रतीत होता है। सरकार काफी सक्रियता से विभिन्न क्षेत्रों के साथ

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RdtjSd
Previous Post
Next Post
Related Posts