हुवावेई गिरफ्तारी मामले में कोई राजनीति नहीं: ट्रूडो

मोंट्रियाल, सात दिसंबर (एएफपी) कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीनी कंपनी हुवावेई के शीर्ष अधिकारी की गिरफ्तारी मामले में राजनीति नहीं की गयी है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी को आश्वस्त कर सकता हूं कि हम एक स्वतंत्र न्यायपालिका रखने वाले देश हैं, और वह बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के स्वतंत्र निर्णय लेती है।’’ उल्लेखनीय है कि हुवावेई के संस्थापक की बेटी मेंग वानझोउ को कनाडा में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें अमेरिका प्रत्यर्पित किया जा सकता है। अमेरिकी अधिकारियों ने हुवावेई द्वारा ईरान पर लगे प्रतिबंधों के संदिग्ध उल्लंघन की जांच शुरू की थी। इसके बाद

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2G6cKU6
Previous Post
Next Post
Related Posts