ब्याज दरों में कटौती के लिये अभी इंतजार करना होगा : ऐक्सिस बैंक

इंदौर, सात दिसंबर (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा मौद्रिक नीति की हालिया समीक्षा के बाद निजी क्षेत्र के अग्रणी ऐक्सिस बैंक के एक आला अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि निकट भविष्य में कर्ज पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार हालांकि कम हो गये हैं। लेकिन इनमें कटौती के लिये ग्राहकों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। ऐक्सिस बैंक के कार्यकारी निदेशक राजीव आनंद ने यहां "पीटीआई-भाषा" से कहा, "आरबीआई द्वारा मौद्रिक नीति की समीक्षा के दौरान खुदरा मुद्रास्फीति के अनुमान को घटाने के मद्देनजर निकट भविष्य में कर्ज पर ब्याज दरें मौजूदा स्तर से बढ़ने की संभावना

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2BVnTmu
Previous Post
Next Post
Related Posts