मुंबई, 28 दिसंबर (भाषा) शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को सेंसेक्स 300 अंक से ऊपर चला गया जबकि निफ्टी भी 10,800 अंक के आंकड़े को पार कर गया। ब्रोकरों के अनुसार इसकी अहम वजह बेहतर वैश्विक संकतों के बीच भारी मात्रा में विदेशी पूंजी का निवेश और रुपये का मजबूत होना है। बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 306.16 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36,113.44 अंक पर चल रहा है। यह लगातार तीसरे सत्र के कारोबार में इसमें बढ़त दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 157.34 अंक चढ़कर 35,807.28 अंक पर बंद हुआ
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2LJ8mtz