शुरुआती कारोबार में रुपया 30 पैसे मजबूत

मुंबई, 28 दिंसबर (भाषा) कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे बढ़कर 70.05 पर खुला। मुद्रा कारोबारियों के अनुसार कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के अलावा अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने और विदेशी पूंजी के निवेश से भी रुपया मजबूत हुआ है। बृहस्पतिवार को कच्चे तेल की कीमतें 4.24 प्रतिशत घटकर 52.16 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं। हालांकि शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में इसका भाव 2.26 प्रतिशत सुधरकर 53.34 डॉलर पर चल रहा है।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2s0b58S
Previous Post
Next Post
Related Posts