नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (भाषा) वस्त्र बनाने वाली कंपनी अरविंद लिमिटेड ने रविवार को रांची में नयी परिधान इकाई शुरू करने की घोषणा की। इसमें 300 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। कंपनी ने बयान में कहा कि इस इकाई से कंपनी की मौजूदा क्षमता में हर साल 1.6 करोड़ परिधानों की बढ़ोतरी होगी तथा 700 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित होगा। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संयंत्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि राज्य परिधान कारोबार का केंद्र बनने के लिये अग्रसर है। राज्य सरकार नयी परिधान नीति के माध्यम से दो लाख नौकरियां सृजित करने पर
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2V5gKrr