फिजी की संसद की पहली महिला अध्यक्ष का निधन

वेलिंगटन, 23 दिसंबर (एपी) फिजी की संसद की पहली महिला अध्यक्ष डॉ. जिको लुवेनी का अपने पद पर रहते हुए 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। संसद के महासचिव के कार्यालय की ओर से शनिवार को उनके निधन की घोषणा की गई। उनकी मौत की वजह नहीं बताई गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से बीमार चल रही थीं। लुवेनी प्रधानमंत्री वोरेक बैरिमारामा की अंतरिम सरकार में आठ वर्ष तक महिला, समाज कल्याण और गरीबी उन्मूलन मंत्री भी थीं। वह 2014 के संसदीय चुनाव जीत कर संसद की पहली महिला अध्यक्ष बनी थीं।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Q0LzKh
Previous Post
Next Post
Related Posts