नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) प्रोफेसर कृष्णमूर्ति सुब्रहमण्यम को देश का नया मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। वह इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस हैदराबाद में प्राध्यापक हैं। सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि इस साल की शुरुआत में अरविंद सुब्रहमणियन के करीब साढ़े चार साल बाद वित्त मंत्रालय को छोड़ने के बाद से मुख्य आर्थिक सलाहकार का पद रिक्त पड़ा था। सुब्रहमण्यम का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। एक सरकारी अधिसूचना के मुताबिक, ‘‘नियुक्ति मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रहमण्यम की मुख्य आर्थिक सलाहकार के तौर पर नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी। वह आईएसबी
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QkqSxO