सड़कें खराब मिली तो ठेकेदारों पर चलवा दूंगा बुलडोजर: गडकरी

मुंबई, सात दिसंबर (भाषा) केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सड़कों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं करने पर बल देते हुए कहा कि सड़क खराब निकलने पर वह ‘‘ ठेकदारों पर बुलडोजर चलवा देंगे।’’ गडकरी ने यहां बृहस्पतिवार को एक पुस्तक किताब विमोचन समारोह में बात कही। गडकरी की यह टिप्पणी सड़क गुणवत्ता पर टिप्पणी उच्चतम न्यायालय की चिंताओं के बाद आई है। न्यायालय ने कहा था कि सड़क दुर्घटनाओं में देश में 14,000 से ज्यादा मौतें सड़कों पर गड्ढे के कारण होती हैं। यह आतंकी हमलों में मारे गये लोगों की संख्या से अधिक है।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2zMUw4h
Previous Post
Next Post
Related Posts