मु्ंबई, 21 दिसंबर (भाषा) कारपोरेट मामलों के मंत्रालय ने कंपनी कानून की धारा 130 के तहत आईएलएफएस समूह की पिछली पांच साल के बही-खातों को फिर से खुलवाने के लिए बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण का रुख किया। मंत्रालय कंपनी में वित्तीय कुप्रबंधन की पहचान करना चाहता है। यह पहली दफा है जब सरकार ने किसी कंपनी के खाते खुलवाने के लिए नए कंपनी कानून 2013 की धारा 130 का उपयोग किया है। सरकार, संकट में घिरे समूह और उसकी दो सूचीबद्ध कंपनियों आईटीएनएल और आईएलएफएस फाइनेंशियल सर्विसेस के पुराने बही-खातों की जांच करना चाहती है। सरकार ने यह कदम
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EKaosL