नीति आयोग के एसडीजी सूचकांक में हिमाचल, केरल तमिलनाडु बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्य

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) सूचकांक, 2018 में हिमाचल प्रदेश, केरल और तमिलनाडु सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्य बने हैं। शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सूचकांक को सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण की स्थिति के आधार पर तैयार किया गया है। एसडीजी सूचकांक में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्यों में असम, बिहार और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। आयोग ने एसडीजी इंडिया सूचकांक विकसित किया है। यह एक मापने योग्य सूचकांक के आधार पर राज्यों-संघ शासित प्रदेशों की प्रगति का आकलन करने वाले वृहद सूचकांक है।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EEhONk
Previous Post
Next Post
Related Posts