श्रीलंका की संसद में अंतरिम बजट को मिली मंजूरी

कोलंबो, 21 दिसंबर (भाषा) श्रीलंका की संसद ने राजनीतिक संकट के बाद गठित अंतरिम सरकार के अगले चार महीने के सार्वजनिक खर्च के लिये अंतरिम बजट को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। यह अंतरिम बजट 1,76,500 करोड़ रुपये का है। इसके पक्ष में 102 सांसदों ने मत दिया जबकि जनता विमुक्ति पेरामुना के छह सांसदों ने इसका विरोध किया। राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना की पार्टी यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम अलायंस के सांसद मत विभाजन के समय संसद से अनुपस्थित रहे। नवगठित मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को अंतरिम बजट पर संसद में मतदान की स्वीकृति दी थी। उल्लेखनीय है कि 2019 के लिये बजट पांच

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EEhUEG
Previous Post
Next Post
Related Posts