दुबई, 21 दिसंबर (भाषा) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जल्द ही पाकिस्तान को उसके वित्तीय संकट से उबारने में मदद के लिए तीन अरब अमेरिकी डॉलर की राशि देगा। इससे पाकिस्तान को अपनी मौद्रिक एवं वित्तीय नीतियों के लिए सहायता मिलेगी। सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को इस संबंध में खबरें दी हैं। यूएई की यह घोषणा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पाकिस्तान ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से अपने संकट से उबरने के लिए आठ अरब डॉलर की मदद मांगी थी जिसे लेकर बातचीत चल रही है। हालांकि दोनों पक्षों के बीच इस संबंध में हाल में हुई बैठक बेनतीजा
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2V1UPkX