नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह बासेल-तीन मानकों के अनुरूप बांड जारी करके 2,045 करोड़ रुपये जुटाएगा। एसबीआई ने नियामक को दी गयी जानकारी में कहा है कि धन जुटाने से जुड़ी निदेशकों की समिति ने 21 दिसंबर, 2018 को आयोजित बैठक में गैर परिवर्तनीय, कर योग्य, बेमियादी जैसे बासेल-तीन मानकों के अनुरूप कुल 2,045 करोड़ रुपये के बांड जारी करने के प्रस्ताव पर विचार किया और उसे मंजूरी दे दी। बीएसई में भारतीय रिजर्व बैंक के शेयर शुक्रवार को 0.75 प्रतिशत गिरकर 291.65 रुपये पर बंद हुआ।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2PWeT4i