मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग की स्थापना के लिए विधेयक के मसौदे को मंजूरी दी

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (एनसीएच) की स्थापना के लिए विधेयक के मसौदे को मंजूरी दे दी। यह पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा नियामक संस्था केन्द्रीय होम्योपैथी परिषद (सीसीएच) की जगह एक नई संस्था का गठन करेगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (एनसीएच) विधेयक, 2018 का मसौदा राष्ट्रीय आयोग के गठन का उल्लेख करता है। आयोग के अंतर्गत तीन स्वायत्त परिषदें होंगी। होम्योपैथी शिक्षा परिषद द्वारा दी जाने वाली होम्योपैथी शिक्षा के संचालन की जिम्मेदारी स्वायत्त परिषदों पर होंगी।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2SoUS8B
Previous Post
Next Post
Related Posts