नयी ई-कॉमर्स नीति प्रतिगामी कदम, उपभोक्ताओं को होगा नुकसान: यूएसआईएसपीएफ

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (भाषा) अमेरिका-भारत रणनीतिक भागीदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ)ने ई-कॉमर्स नीति के नये नियमों को प्रतिगामी कदम बताते हुए कहा कि इससे उपभोक्ताओं को नुकसान होगा। मंच ने कहा कि इससे अनिश्चितता को बढ़ावा मिलेगा और देश में ऑनलाइन खुदरा कारोबार की वृद्धि प्रभावित होगी। मंच ने कहा कि छोटी छोटी बातों को लेकर कारोबार का प्रबंधन करना सरकार का काम नहीं है। उसने आरोप लगाया कि संशोधन की घोषणा बिना परामर्श के ही कर दी गयी। यह एक तरह से खेल के बीच में ही नियमों को बदलने के समान है। मंच

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Ajaljo
Previous Post
Next Post
Related Posts