हाजिर मांग के कारण अरंडी वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार की मजबूत मांग के बीच सटोरियों की ताजा लिवाली से वायदा कारोबार में वृहस्पतिवार को अरंडी की कीमत 14 रुपये की तेजी के साथ 5,158 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई। एनसीडीईएक्स में अरंडी के फरवरी 2019 में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 14 रुपये अथवा 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,158 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 3,510 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार अरंडी के जनवरी 2019 में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 12 रुपये अथवा 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,082 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 1,12,670 लॉट

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RhXfNe
Previous Post
Next Post
Related Posts