नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (भाषा) लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) की निर्माण इकाई को घरेलू बाजार में 2,357 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। इंजीनियरिंग क्षेत्र की कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि उसके जल एवं अपशिष्ट शोधन एवं परिवहन ढांचा कारोबार को आंध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एपीसीआरडीए) से 1,281 करोड़ रुपये का आर्डर मिला है। इसके अलापा कंपनी के जल एवं अपशिष्ट शोधन कारोबार को मध्य प्रदेश जल निगम मर्यादित (एमपी जेएनएम) से भी 1,076 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2GUMPiP