हाजिर मांग से धनिया वायदा कीमतों में 1.13 प्रतिशत की तेजी

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) बढ़ते हाजिर मांग के बीच कारोबारियों की ताजा लिवाली से वायदा कारोबार में शुक्रवार को धनिया की कीमत 1.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,377 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई। इसके अलावा प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आवक की वजह से स्टॉक कम होने से धनिया वायदा कीमतों में तेजी आई। एनसीडीईएक्स में धनिया के जनवरी 2019 में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 71 रुपये अथवा 1.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,377 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई। इसी प्रकार धनिया के फरवरी 2019 में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत भी 113 रुपये अथवा 1.71 प्रतिशत

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Slu7BO
Previous Post
Next Post
Related Posts