महेंद्र सिंघी सीएमए के नए अध्यक्ष चुने गए

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर (भाषा) डालमिया सीमेंट (भारत) समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) महेंद्र सिंघी को सीमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (सीएमए) का नया अध्यक्ष चुना गया है। सीएमए ने बयान में यह जानकारी दी। वह शैलेंद्र चोकसी का स्थान लेंगे। सिंघी ने कहा, ‘‘भारत तेज वृद्धि और बुनियादी ढांचा विकास के मुहाने पर है। ऐसे उल्लेखनीय समय में मैं एसोसिएशन को आगे ले जाने को प्रतिबद्ध हूं।’’ सिंघी इससे पहले राजस्थान मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2SpDmAy
Previous Post
Next Post
Related Posts