एयर इंडिया की भूमि, भवनों की बिक्री से 9,000 करोड़ रुपये जुटाने पर सरकार की नजर

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर (भाषा) सरकार को कर्ज के बोझ से दबी सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया की भूमि और रीयल एस्टेट संपत्तियों की बिक्री से 9,000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। एयर इंडिया की जमीन, इमारत और अन्य रीयल्टी संपत्तियों की बिक्री एयरलाइन के 55,000 करोड़ रुपये के कर्ज के बोझ को कम करने की सरकार की योजना का हिस्सा है। इससे एयर इंडिया प्रतिस्पर्धी हो सकेगी और उस समय इसके लिए बेहतर मूल्यांकन मिलेगा जब सरकार विमानन कंपनी के रणनीतिक विनिवेश की योजना बनाएगी। वित्त

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2E9ez0F
Previous Post
Next Post
Related Posts