नयी दिल्ली, तीन दिसंबर (भाषा) कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के चलते देश का चालू खाता घाटा (कैड) जुलाई-सितंबर तिमाही में बढ़कर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के तीन प्रतिशत पर पहुंच जाने की आशंका है। इससे पहले की तिमाही में यह 2.4 प्रतिशत रहा था। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने सोमवार को यह अनुमान व्यक्त किया। इक्रा का अनुमान है कि कच्चे तेल की ऊंची कीमत तथा अधिक सोना आयात के चलते चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में चालू खाता घाटा बढ़कर 19-- 21 अरब डॉलर यानी जीडीपी के तीन प्रतिशत पर पहुंच जाएगा। पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में यह
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2E9GpKh