मुंबई, 11 दिसंबर (भाषा) देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मंगलवार को कहा कि भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को ब्रिटेन से भारत प्रत्यर्पित किये जाने से 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण वसूली में मदद मिलेगी। ब्रिटेन की एक अदालत ने सोमवार को माल्या के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी। इससे कारोबारी को यहां लाने के भारत के प्रयासों को काफी बल मिला है। माल्या एसबीआई की अगुवाई वाले 13 बैंकों के एक समूह को करीब 9,000 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं लौटाने के मामले में वांछित है। एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने संवाददाताओं से
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Ep83mz