मुंबई, 11 दिसंबर (भाषा) स्थानीय शेयर बाजार आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के इस्तीफे और चुनावी नतीजों को लेकर सोमवार को शुरुआती झटकों से उबर कर लाभ में बंद हुए। विधानसभा चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 190.29 अंक यानी 0.54 प्रतिशत चढ़कर 35,150.01 अंक पर बंद हुआ। शुरू में सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा गिर गया था। हालांकि, बाद में इसमें सुधार आया और सेंसेक्स ने अच्छी-खासी बढ़त बना ली। इसी प्रकार, निफ्टी भी 60.70 अंक यानी 0.58 प्रतिशत बढ़कर 10,549.15 अंक पर पहुंच गया।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EeHEac