वैश्विक संकेतों, कमजोर मांग से सोना 100 रुपये टूटा

नयी दिल्ली, 27 सितंबर (भाषा) वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 100 रुपये टूटकर 31,550 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव घटने से चांदी भी 300 रुपये टूटकर 38,450 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल तीसरी बार ब्याज दरें बढ़ाने से कमजोर वैश्विक रुख तथा घरेलू हाजिर मांग घटने से सोने की कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में बुधवार को सोना 0.56 प्रतिशत के

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2NK1zUv
Previous Post
Next Post
Related Posts