नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (भाषा) बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक के परस्पर विलय की योजना को इस महीने के आखिर तक अंतिम रूप दिये जाने की संभावना है। यह जानकारी सूत्रों ने दी। अनिवार्य प्रक्रिया के तहत विलय योजना को संसद में प्रस्तुत किया जाएगा। संसद का मौजूदा सत्र आठ जनवरी तक चलेगा। सूत्रों के मुताबिक योजना पर काम चल रहा है और उसके बाद बैंकों के निदेशक मंडल उनकी समीक्षा करेंगे। सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सहयोग के लिए पहले ही कोष उपलब्ध कराने की बात कह चुकी है।सरकार को उम्मीद है कि तीन बैंकों
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QKBYwa