सीआईआई ने सरकार से कहा, स्वतंत्र निदेशकों के पारितोषिक की सीमा तय नहीं की जाए

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (भाषा) उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने सरकार से आग्रह किया है कि वह कंपनी कानून, 2013 में संशोधनों के तहत स्वतंत्र निदेशकों को दिए जाने वाले पारितोषिक की कोई सीमा तय नहीं करे। उद्योग मंडल ने रविवार को जारी बयान में कहा कि कंपनी कानून, 2013 के अंतर्गत आने वाले अपराधों की समीक्षा के लिए गठित समिति की रिपोर्ट से लगता है कि इस प्रकार के संशोधन के पीछे मंशा स्वतंत्र निदेशकों को मिलने वाला पारितोषिक को ‘वित्तीय संबंध’ की परिभाषा के तहत लाना है ताकि स्वतंत्र निदेशकों की स्वतंत्रता प्रभावित नहीं

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Sk4fq8
Previous Post
Next Post
Related Posts