सोने पर नीति जल्द: प्रभु

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा है कि सरकार स्वर्ण उद्योग और आभूषण निर्यात को बढ़ावा देने के लिये एक एकीकृत स्वर्ण नीति तैयार कर रही है। इसे जल्दी ही जारी किये जाने की उम्मीद है। प्रभु ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘हम स्वर्ण नीति पर काम कर रहे हैं। हमें एकीकृत नीति की जरूरत है। अगले कुछ दिनों में हम नीति तैयार करने को लेकर सभी संबद्ध पक्षों के साथ बैठक करेंगे। हम नीति में स्वर्ण से संबद्ध सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं।’’ यह

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RoA57M
Previous Post
Next Post
Related Posts