नयी दिल्ली, 14 दिसंबर (भाषा) कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना स्थिर रुख के साथ 32,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। हालांकि, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर मांग की वजह से चांदी की कीमत 200 रुपये टूटकर 38,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव क्रमश: 32,220 रुपये और 32,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ। इसी प्रकार गिन्नी का भाव 25,000 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहा। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2UJbjhB