इंदौर, 14 दिसंबर (भाषा) केंद्र और मध्यप्रदेश के कर विभागों ने साझी मुहिम के तहत माल एवं सेवा कर (जीएसटी) इनपुट टैक्स क्रेडिट का बेजा लाभ उठाने से जुड़े अंतरराज्यीय फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया है। इसके तहत 404 फर्मों का धातु स्क्रैप का कुल 1,100 करोड़ रुपये से ज्यादा का संदिग्ध कारोबार जांच के घेरे में है। प्रदेश के वाणिज्यिक कर विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि फर्जीवाड़े के सुराग मिलने के बाद मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में 20 से ज्यादा फर्मों के ठिकानों पर छापे मारे गये।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2BhLHj4