नयी दिल्ली, 14 दिसंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र की राष्ट्रीय नीति को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है। देश में बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक सामनों के विनिर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए यह नीति बनायी जा रही है। प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार भारत को 1,000 अरब डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में काम कर रही है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, “हम इलेक्ट्रॉनिक नीति पर काम कर रहे हैं। हमने उसे लगभग अंतिम रूप दे दिया है। हमने हरसंभव व्यापक विचार-विमर्श किया
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Bl2Vfz