नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (भाषा) सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के सात बैंकों में पुनर्पूंजीकरण बांड के जरिये जल्द 28,615 करोड़ रुपये की पूंजी डालेगी। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इस राशि से बैंक अपनी नियामकीय पूंजी की जरूरत को पूरा कर सकेंगे। यह राशि बैंकों में संभवत: 31 दिसंबर से पहले डाली जाएगी। इन सात सरकारी बैंकों में से बैंक आफ इंडिया (बीओआई) को सबसे अधिक 10,086 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके बाद ओरियंटल बैंक आफ कामर्स (ओबीसी) को 5,500 रुपये प्राप्त होंगे। पूंजी निवेश के इस दौर में बैंक आफ महाराष्ट्र को 4,498
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2AljpV0