सर्दियों में सैर सपाटे के लिए जाने वाले भारतीयों की संख्या 25 प्रतिशत बढ़ी

मुंबई, 21 दिसंबर (भाषा) सर्दियों में सैर सपाटे के लिए जाने वाले भारतीयों की संख्या में पिछले साल की तुलना में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि इस सीजन में बीच और रेगिस्तानों इलाकों में जाने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। मेकमाईट्रिप समूह की मुख्य विपणन अधिकारी (सीएमओ) सौजन्य श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘इस साल क्रिसमस और नए साल पर यात्रा करने वालों की संख्या में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है। हमने पाया है कि इस साल सैर सपाटे के लिए जाने वाले भारतीयों की संख्या में 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2SfzxhI
Previous Post
Next Post
Related Posts