सरकारी बैंकों के अधिकारियों की हड़ताल से देशभर में बैंकों का कामकाज प्रभावित

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) वेतन में तत्काल संशोधन की मांग को लेकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के अधिकारियों की यूनियन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से शुक्रवार को देशभर में बैंकिंग कामकाज प्रभावित हुआ। देश के विभिन्न हिस्सों से प्राप्त खबरों के मुताबिक अलग-अलग हिस्सों में कई शाखाएं खाली-खाली रहीं। शाखाओं में रुपये जमा करने और निकालने, चेक भुनाने और ड्राफ्ट जारी करने जैसा कामकाज प्रभावित हुआ। हालांकि आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक जैसे निजी क्षेत्र के बैंकों में कामकाज सामान्य रूप से जारी रहा। अधिकतर बैंक अपने ग्राहकों को हड़ताल एवं सामान्य बैंकिंग कामकाज पर इसके पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बता चुके

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2AdPJcm
Previous Post
Next Post
Related Posts