नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (भाषा) सरकार ने मंगलवार को बताया कि चक्रवाती तूफान, बाढ़, भूस्खलन और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण 2018-19 के दौरान पूरे देश में 1740 लोगों की मौत हो गई। लोकसभा में नलिन कुमार कटील और डीके सुरेश के प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने यह जानकारी दी।मंत्री ने कहा कि 2018-19 के दौरान :11 दिसंबर तक: प्राकृतिक आपदाओं से केरल में सबसे अधिक 477 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 266, तमिलनाडु में 106 और उत्तर प्रदेश में 105 लोगों की मौत हुई।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Bs5nAK