नवंबर 2018 तक खरीदे गए 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा के चुनावी बॉंड: सरकार

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (भाषा) वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को संसद में बताया कि बीते नवंबर महीने तक नागरिकों/संगठनों द्वारा 1056.73 करोड़ रुपए की कुल राशि के चुनावी बॉंड खरीदे गए हैं। मंत्रालय ने यह भी कहा कि इस अवधि में राजनीतिक पार्टियों ने इनमें से 1,045.53 करोड़ रुपये मूल्य के बॉड भुनाये। तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य मो. नदीमुल हक के एक सवाल के लिखित जवाब में वित्त राज्य मंत्री पी. राधाकृष्णन ने सदन को बताया, ‘‘नवंबर 2018 में चुनावी बॉंड जारी किए जाने के छठे चरण के पूरा होने तक नागरिकों/संगठनों द्वारा 1056.73 करोड़ रुपए की

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2R0Wh84
Previous Post
Next Post
Related Posts