इंडियन ऑयल, ओएनजीसी, एनटीपीसी 2017-18 में सबसे अधिक लाभ कमाने वाले केन्द्रीय उपक्रम

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (भाषा) वित्त वर्ष 2017- 18 में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, ओएनजीसी और एनटीपीसी सार्वजनिक क्षेत्र के केन्द्रीय उपक्रमों में लाभ कमाने वाली शीर्ष तीन कंपनियों में शामिल रहीं। वहीं बीएसएनएल, एयर इंडिया और एमटीएनएल लगातार दूसरे साल सबसे अधिक घाटे वाली कंपनियां रहीं हैं। बृहस्पतिवार को संसद के पटल पर रखे गये एक सर्वेक्षण में यह कहा गया है। केंद्रीय लोक उपक्रमों (सीपीएसई) के प्रदर्शन का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने वाले सार्वजनिक उपक्रम सर्वेक्षण 2017-18 में कहा गया है कि घाटा दर्ज करने वाली शीर्ष दस कंपनियों का घाटा ही सीपीएसई के कुल घाटे का 84.71 प्रतिशत रहा। आलोच्य वित्त

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RoA4ke
Previous Post
Next Post
Related Posts