मजबूत वैश्विक संकेतों से चांदी के वायदा भाव में 186 रुपये की तेजी

नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) विदेशों में मजबूती के रुख को देखते हुए निवेशकों की सटोरिया लिवाली से वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 186 रुपये की तेजी के साथ 37,404 रुपये प्रति किग्रा हो गयी। एमसीएक्स में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 186 रुपये अथवा 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 37,404 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 650 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार चांदी के मार्च 2019 के महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 193 रुपये अथवा 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 37,411 रुपये प्रति किग्रा हो गई

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2AX9m8g
Previous Post
Next Post
Related Posts