निसान अपर्याप्त जांच के कारण 1,50,000 कारों को वापस मंगाएगी

तोक्यो, सात दिसंबर (एएफपी) निसान ने शुक्रवार को अपर्याप्त जांच का हवाला देते हुए 1,50,000 वाहनों को वापस मंगाने की जानकारी दी। कंपनी के पूर्व चेयरमैन कार्लोस घोसन की अचानक गिरफ्तारी के बाद जापान की इस कंपनी के लिए यह नया झटका माना जा रहा है। कंपनी ने बयान जारी कर कहा है, “निसान ने परीक्षण के दौरान कुछ विसंगतियां पायी है, जो वाहनों को सही या गलत ठहराए जाने में गलती के चलते हो सकती हैं।” निसान ने कहा है कि वह 1,50,000 इकाइयों को ‘तत्काल’ जापान वापस मंगाएगी। एएफपी अंकित शरदशरद

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2ElzgGI
Previous Post
Next Post
Related Posts