ओयो में 10 करोड़ डॉलर निवेश करने की बातचीत में है ग्रैब

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर (भाषा) परिवहन सेवाएं देने वाली सिंगापुर की कंपनी ग्रैब हॉस्पिटलिटी कंपनी ओयो में करीब 10 करोड़ डॉलर यानी 700 करोड़ रुपये का निवेश करने की बातचीत कर रही है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि ग्रैब इस सप्ताह में यह सौदा पूरा कर लेगी। ओयो और ग्रैब दोनों ने इंडोनेशिया और दक्षिणपूर्वी एशिया को अपना मुख्य बाजार बताया है। ओयो ने इस साल अक्टूबर में कहा था कि उसने इंडोनेशिया में कारोबार की शुरुआत की है। कंपनी ने दक्षिणपूर्वी एशिया में कारोबार विस्तार की योजना के तहत 10 करोड़ डॉलर निवेश

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2rgxONx
Previous Post
Next Post
Related Posts