नयी दिल्ली, तीन दिसंबर (भाषा) रेटिंग एजेंसी इक्रा ने सोमवार को यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री में चालू वित्त वर्ष के दौरान होने वाली वृद्धि दर का अनुमान संशोधित कर इसे अब सात से आठ प्रतिशत कर दिया है। इसकी अहम वजह उसने ईंधन की ऊंची कीमत और ब्याज दरों में वृद्धि होना है। रेटिंग एजेंसी ने पहले यह वृद्धि दर आठ से नौ प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था। हालांकि उसने समीक्षावधि में घरेलू यात्री वाहन उद्योग का परिदृश्य स्थिर रखा है। इक्रा ने एक बयान में कहा कि 2018-19 के पहले सात महीनों में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FTAmv2