पेट्रोलियम उत्पादों पर उत्पाद शुल्क वृद्धि के विश्लेषण की जरूरत: राजस्व सचिव

मुंबई, तीन दिसंबर (भाषा) राजस्व सचिव अजय भूषण पांडे ने सोमवार को इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार किया कि सरकार पेट्रोलियम उत्पादों पर उत्पाद शुल्क बढ़ाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बारे में ‘विश्लेषण’ करने की जरूरत है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम नीचे आने के बाद इस तरह की रिपोर्टें हैं कि सरकार पेट्रोलियम उत्पादों पर एक बार फिर उत्पाद शुल्क बढ़ा सकती है। पिछले कुछ महीनों के दौरान पेट्रोल, डीजल के दाम में लगातार वृद्धि के बाद सरकार ने जनता के बढ़ते दबाव के आगे झुकते हुये अक्तूबर में उत्पाद

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FTysuA
Previous Post
Next Post
Related Posts