मंत्रालयों पर बकाया है कि एयर इंडिया का 1,000 करोड़ रुपये: मंत्री

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (भाषा) केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने बृहस्पतिवार को बताया कि वित्तीय तंगी का सामना कर रही एयर इंडिया का 1,000.62 करोड़ रुपये सरकार पर बकाया है।लोकसभा में प्रश्न के लिखित उत्तर में सिन्हा ने कहा कि यह राशि विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय पर बकाया है। उन्होंने कहा कि बकाये के बारे में नियमित समय पर एयर इंडिया एवं नागर विमानन मंत्रालय द्वारा याद दिलाया जाता है तथा आमतौर पर अस तरह के बकाये का भुगतान समय पर हो जाता है।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2GeG1w3
Previous Post
Next Post
Related Posts