नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (भाषा) देश में 2015 से 2017 के दौरान बाढ़ से करीब 10 करोड़ लोग प्रभावित हुए और 85,673 करोड़ रुपये की संपत्ति की क्षति भी हुई।लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में जल संसाधन राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि इन तीन वर्षों के दौरान बाढ़ के कारण 4,902 लोगों और 82,146 मवेशियों की मौत हो गई। मंत्री ने बताया कि बाढ़ के कारण 2015 में 1,420 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा 2016 में 1,420 और 2017 में 2,062 लोगों की मौत हुई।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2rB1CVk