ऑस्टिन (अमेरिका), 13 दिसंबर (एपी) आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल की टेक्सास के ऑस्टिन में एक अरब डॉलर का परिसर स्थापित करने की योजना है। कंपनी ने एक बयान में बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी योजना सियाटेल, सैन डिएगो और कैलिफोर्निया के कल्वर सिटी में परिसर स्थापित करने की है और हर जगह वह 1,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी देगी। अभी कंपनी का कार्यालय कैलिफोर्निया के क्यूपरटिनो में है। कंपनी ने कहा कि ऑस्टिन के कार्यालय को 5,000 कर्मचारियों के साथ शुरू किया जाएगा। ऑस्टिन में कंपनी के पहले से 6,000 कर्मचारी कार्यरत हैं।एपी शरद महाबीरमहाबीर
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2rB1tB8