सेंसेक्स 150 अंक, निफ्टी 54 अंक चढ़ा, यस बैंक का शेयर छह प्रतिशत टूटा

मुंबई, 13 दिसंबर (भाषा) शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन तेजी का रुख रहा। रिजर्व बैंक के नए गवर्नर शक्तिकान्त दास ने सभी हितधारकों को साथ लेकर चलने की बात कही है, जिससे वित्तीय कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। विश्लेषकों ने कहा कि रुपये में सुधार और अन्य एशियाई बाजारों के सकारात्मक संकेतों से भी निवेशकों की धारण को बल मिला। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 150.57 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 35,929.64 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 53.95 अंक या 0.50 प्रतिशत की बढ़त

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2GeG0bt
Previous Post
Next Post
Related Posts