मोदी की सिंगापुर में आस्ट्रेलिया, थाइलैंड के प्रधानमंत्रियों के साथ बैठक

सिंगापुर, 14 नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां आस्ट्रेलिया और थाइलैंड के प्रधानमंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकों में व्यापार, रक्षा और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में आपसी संबंधों को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया। मोदी ने अपनी दो दिन की सिंगापुर यात्रा की शुरुआत बुधवार को प्रतिष्ठित फिनटेक फेस्टिवल में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधन से की। मोदी दुनिया के सबसे बड़े वित्तीय प्रौद्योगिकी कार्यक्रम को संबोधित करने वाले किसी भी देश के पहले शासन प्रमुख हैं। पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के मौके पर मोदी ने आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और थाइलैंड

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Fl3on5
Previous Post
Next Post
Related Posts