मुंबई, 14 नवंबर (भाषा) भारत में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) पर खर्च 2019 में 6.7 प्रतिशत बढ़कर 89.2 अरब डॉलर हो जाएगा। सार्वजनिक और निजी कंपनियों की ओर से डिजिटलीकरण पर निवेश से इसमें तेजी आयेगी। अनुसंधान फर्म गार्टनर ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही। फर्म ने 2018 में आईटी खर्च में 4.5 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान लगाया है। 2017 में इसमें 15.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि निजी और सार्वजनिक कंपनियां कारोबारी मॉडल में बदलाव, नयी क्षमताएं विकसित करने और डिजिटलीकरण की दुनिया में नये तरीके खोजने में सफल
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FvqQ0O